{"_id":"6563970d28ac85c9e90e0a94","slug":"action-will-be-taken-against-30-blos-and-10-supervisors-basti-news-c-207-1-bst1001-7546-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 30 बीएलओ और 10 सुपरवाइजरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 30 बीएलओ और 10 सुपरवाइजरों पर होगी कार्रवाई
Mon, 27 Nov 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष दिवस पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने रविवार को दो दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान खराब प्रगति पाए जाने पर 30 बीएलओ और 10 सुपरवाइजरों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि चिह्नित बीएलओ और सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
एसडीएम ने बीडीए कार्यालय, जीजीआईसी, जीआईसी, जीआरएस इंटर कॉलेज, नवीन फल मंडी, संस्कृत महाविद्यालय सुर्तीहट्टा आदि बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बीएलओ उपस्थिति पाए गए। कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी।
कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए विशेष जोर दिया जाए। जिन बीएलओ और सुपरवाइजर की प्रगति में दो दिन के भीतर सुधार नहीं होगा, उनके नवंबर माह का वेतन रोक दिया जाएगा। कार्रवाई के चलते बूथों पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि बीएलओ फार्म छह, सात और आठ अपलोड कर मतदाताओं को उपलब्ध कराए। कोई भी मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस कार्य में आम नागरिकों का भरपूर सहयोग लिया जाए। प्रत्येक बूथ पर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाए।