{"_id":"6251cb7432548927bc198b47","slug":"action-on-nine-ganja-smugglers-under-gangster-basti-news-gkp4328126101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ गांजा तस्करों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ गांजा तस्करों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ गांजा तस्करों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई
बस्ती। गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी करते पकड़े गए नौ आरोपितों पर पुलिस ने उप्र गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। ये सभी कुशीनगर, आंबेडकरनगर व बिहार के निवासी हैं। इन सभी को पुलिस ने झाड़ू लदे चार पहिया वाहन में गांजा छिपाकर ले जाते पकड़ा था। ये आरोपित इन दिनों जिला कारागार में बंद हैं।
पुलिस के अनुसार, ये सभी गिरोह बनाकर निजी लाभ के लिए मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं और युवाओं में नशे की लत को बढ़ावा देते हैं। इनमें सुरेंद्र गुप्ता निवासी खुदरा अहिरौली, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर व सुनील कुमार सिंह, निवासी बरवा राजापाकड़, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर तथा राजमोहन सिंह व रामेश्वर सिंह, निवासी अहिरौलीदान, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर और सूरज कुमार, निवासी बरवाबीट, थाना कुचाय कोट, जनपद गोपालगंज, बिहार शामिल हैं। इसी तरह धीरज कुमार शर्मा, निवासी पकड़ी, थाना कुचाय कोट, जनपद गोपालगंज, बिहार व रवि भारती, निवासी जुराबलपुर, थाना भुरे, जनपद गोपालगंज, बिहार और मुसाफिर भारती, निवासी जोड़ावलपुर, थाना भुरे, जनपद गोपालगंज, बिहार और परमात्मा अग्रहरि, निवासी केदारनगर बाजार, थाना इब्राहिमपुर, जनपद आंबेडकरनगर भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, 15 अक्तूबर 2021 को नगर थाने के फुटहिया के पास नगर पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने मुखबिर की सूचना पर डीसीएम में छिपाकर ले जाया जा रहा तीन क्विंटल 17 किलो गांजा बरामद किया था। पकड़े गए नौ आरोपितों ने डीसीएम आगे-पीछे व ऊपर झाड़ू लाद रखी थी। उसके बीच में बोरे में भरा गांजा रखा था। इसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 21 सौ रुपये नकदी व एक जीप और कार भी बरामद हुई थी। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।