फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Acreage under coarse grains increases in the district; growing inclination towards 'Shri Anna' (millets).

Basti News: जिले में बढ़ा मोटे अनाज का रकबा, श्रीअन्न की ओर बढ़ा रुझान

Sat, 26 Sep 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Acreage under coarse grains increases in the district; growing inclination towards 'Shri Anna' (millets).
बस्ती। जिले में मोटे अनाज यानी श्रीअन्न की खेती का रकबा बढ़ा है। पिछले वर्ष 347 हेक्टेयर में हुई खेती के मुकाबले इस बार 462 हेक्टेयर में ज्वार, बाजरा, सावां, रागी और कोदो जैसी फसलें बोई गई हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ निशुल्क बीज मिनीकिट भी वितरित किए गए। इसका असर किसानों की रुचि में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव और धान-गन्ने जैसी फसलों की बढ़ती लागत के बीच किसान कम पानी और कम लागत में तैयार होने वाली श्रीअन्न फसलों को विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्य ने बताया कि मोटे अनाज के मिनीकिट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मोटे अनाज कम पानी में भी बेहतर उत्पादन देते हैं। ये पोषक होने के साथ मिट्टी और पर्यावरण के लिए भी अनुकूल माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed