{"_id":"65c3f01f767bad40b10a4019","slug":"accused-of-withdrawing-rs-36-thousand-from-the-bank-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111166-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अंगूठा स्कैन कर बैंक से 36 हजार निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अंगूठा स्कैन कर बैंक से 36 हजार निकालने का आरोप
Thu, 08 Feb 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर स्थित यूपी बडौदा बैंक से दो लोगों ने क्षेत्र के कड़जा निवासी एक महिला को आयुष्मान कार्ड का झांसा देकर अंगूठा स्कैन कर लिया और 36 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कड़जा अजमतपुर की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी ओमकार पांडेय ने बताया कि उनका बैंक खाता बानपुर स्थित यूवी बड़ौदा बैंक में है। थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर निवासी सुमित ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की बात कही। सुमित ने अलग-अलग तिथियों में फिंगर स्कैनर मशीन पर अंगूठा लगवाकर करीब 36 हजार रुपये निकाल लिए।
जानकारी होने पर जब सुमित से पूछा गया तो उसके पिता बुद्धि सागर ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में सुमित व बुद्धिसागर पर मारपीट, धमकी देने व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। एएसपी ओपी सिंंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।