{"_id":"67f96edf34655013a8006e0e","slug":"accused-of-threatening-rape-on-demanding-wages-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134894-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मजदूरी मांगने पर दुष्कर्म की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मजदूरी मांगने पर दुष्कर्म की धमकी का आरोप
Sat, 12 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। एक महिला को मजदूरी का पैसा मांगने पर दुष्कर्म करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कप्तानगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनका पति विपक्षी की चाय की दुकान पर काम करता था। दुकान पर काम करने की मजदूरी मांगने पर विपक्षी भड़क गए। महिला का आरोप है कि उसके मोबाइल पर फोन कर धमकाते हुए दुष्कर्म करने की धमकी दी। साथ ही घर से उठा ले जाने और जान से मार डालने की बात कहकर धमकाया। कप्तानगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रामकुमार व आलोक के खिलाफ पैसे हड़पने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।