फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of swindling Rs 10 lakh on the pretext of land, case registered

Basti News: जमीन के झांसे में 10 लाख हड़पने का आरोप, केस दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of swindling Rs 10 lakh on the pretext of land, case registered
बस्ती। शहर के निकट जमीन लेने के बहाने लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता गौरव कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मड़वानगर बीटेक चाय वाले की गली निवासी श्यामसुंदर गुप्ता और उनकी पत्नी संध्या कसौधन ने जमीन का बड़ा व्यवसायी होने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये एग्रीमेंट और नकद व चेक के माध्यम से ले लिया लेकिन रजिस्ट्री कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि श्यामसुंदर ने खुद को शहर के पास कई जमीनों का कारोबारी बताया और एडवांस देने पर 10 प्रतिशत कम करके रजिस्ट्री कराने का वादा किया। श्यामसुंदर के घर जाकर उनकी पत्नी से मिलने पर भी उन्हें इस बात के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिकायतकर्ता ने समय-समय पर रकम दी, लेकिन जून 2025 तक रजिस्ट्री कराने का वचन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब रकम लौटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। झूठे मुकदमों में फंसाने की भी बात कही। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed