फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of shooting at shopkeeper arrested

Basti News: दुकानदार पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of shooting at shopkeeper arrested
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि पिछले दिनों शहर के महरीखांवा के निकट एक दुकानदार से सिगरेट मांगने के दौरान आरोपी का विवाद हुआ। उसने दुकानदार पर कट्टा से फायर कर दिया था। पीड़ित शशिकांत निवासी महरीखांवा की तहरीर पर राहुल जायसवाल निवासी रामेश्वरपुरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed