फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of robbing 25,000 and a gold ring at gunpoint.

Basti News: असलहा सटाकर 25 हजार रुपये व सोने की अंगूठी लूटने का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing 25,000 and a gold ring at gunpoint.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सोधिया निवासी एक युवक ने तीन लोगों पर असलहा सटाकर मारपीट करने, 25 हजार रुपये नकदी और सोने की अंगूठी लूटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित सोमई निवासी ग्राम सोधिया ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि छह जुलाई की रात करीब 9:45 बजे वह नगर बाजार से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि हथिया और पिडावल के बीच रास्ते में गांव के तीन लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर असलहा सटाकर बाइक से गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे करीब 25 हजार रुपये और सोने की अंगूठी भी छीन ली गई। शोर सुनकर पास के खेत में सिंचाई कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 और अपने परिजन को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भेजा गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आरोपी पीड़ित और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed