फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of raping disabled woman arrested

Basti News: दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping disabled woman arrested
बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र की दिव्यांग महिला के साथ दरिंदगी का आरोपी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के गांव के ही रहने वाले बबलू को टीम ने नरहरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। 14 सितंबर की घटना में उसके पति ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी बोल नहीं पाती। सुनने की शक्ति भी चली गई है। इशारों में ही वह बात करती है। 14 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के उत्तर की तरफ जा रही थी। तभी गन्ने के खेत के पास अकेली पाकर आरोपी बबलू उसे खेत में खींच ले गया। पीड़िता ने इशारों में पुलिस और पति को बताया कि उसने चंगुल से छूटने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे थप्पड़ मारकर बेहाल कर दिया। घर आने के बाद इशारों में ही उसने आरोपी का हुलिया बताया। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि उसके पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed