फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of Masumi's murder arrested

मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of Masumi's murder arrested
पैकोलिया पुलिस की गिरफ्त में मासूम की हत्या का आरोपी। - फोटो : BASTI
मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव में सात दिन पहले छह साल के मासूम की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी महेश चन्द्र उर्फ सुभाष को रेवता हरिशरणशुक्ल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सत्यनारायण निवासी कुर्दा चेरपुरवा ने तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर को दिन में लगभग 11 बजे उनका बेटा छह वर्षीय आदर्श पड़ोसी महेश चन्द्र उर्फ सुभाष यादव के घर उनके छत पर उनके बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि इस दौरान महेश चन्द्र ने छत पर आदर्श को उठाकर पटक दिया था जिससे उसे काफी गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए बस्ती लाने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रास्ते में ले जाते समय बेटे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आदर्श के परिजनों ने उसी दिन उसके शव को दफनाया और इस संबंध में पुलिस को कोई भी सूचना नहीं दी गई थी। इसके बाद नौ सितंबर को आदर्श के पिता ने तहरीर थाने पर दी। इस आधार पर पुलिस ने महेश चंद्र उर्फ सुभाष यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोपी की धरपकड़ करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उप निरीक्षक उमाशंकर तिवारी, कांस्टेबल अभिषेक सिंह व शिव कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed