फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of kidnapping four year old innocent, case registered

Basti News: चार वर्ष की मासूम को अपहृत करने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 07 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping four year old innocent, case registered
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने चार वर्ष की मासूम को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, मासूम 20 मिनट बाद ही सुरक्षित मिल गई थी। पुलिस ने उसकी दादी की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया है। तहरीर में बताया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति चीनी मिल से रिटायर हुए थे। उनका लड़का कुछ लोगों के साथ 28 जून को कमरे से सामान ले जाने के लिए आया था। उसके साथ मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परसा हज्जाम का रहने वाला आरिफ भी आया था। आरिफ उनकी चार वर्ष की नातिन को सुनसान स्थान पर लेकर चला गया। करीब 20 मिनट बाद आसपास के कुछ लोगों ने उसे मासूम को ले जाते देखकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने आरिफ को पकड़ लिया और बालिका को घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उसको पकड़कर थाने ले गई। शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। बालिका की दादी ने बताया कि थाने में वह केस दर्ज कराना चाहती थीं। इसके लिए तहरीर दिया था लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करने पर बुधवार को केस दर्ज किया गया। एसओ महेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी आरिफ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed