{"_id":"65037420433c5cb2500b2197","slug":"accused-of-grabbing-money-for-the-job-of-lineman-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4349-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लाइनमैन की नौकरी के लिए 1.80 लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लाइनमैन की नौकरी के लिए 1.80 लाख हड़पने का आरोप
Fri, 15 Sep 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बिजली विभाग में नौकरी दिलाने को लेकर रुपये लेकर हड़प लेने के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में संतकबीरनगर के धनघटा थानाक्षेत्र के भिउघाट टेम्हा हाल मुकाम आदर्श क्लीनिक गौरा चौराहा वाल्टरगंज निवासी रमाकांत चौधरी ने तहरीर दी।
बताया कि कोतवाली थानाक्षेत्र के सिविल लाइंस प्रहलाद काॅलोनी निवासी राम ललित चौधरी ने बिजली विभाग में संविदा पर लाइन मैन की नियुक्ति कराने के लिए उन्हें, उनके भाई और साले से 60-60 हजार रुपये लिया। इसके बाद फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। रुपये वापस मांगने पर आनाकानी करने लगे। दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे और मारने के लिए दौड़ा लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू किया है। संवाद