{"_id":"65944b7386f1d6634900cea8","slug":"accused-of-getting-land-deed-by-taking-hostage-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9362-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बंधक बनाकर जमीन बैनामा कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बंधक बनाकर जमीन बैनामा कराने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Jan 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। घर में बंधक बनाने के बाद शराब पिलाकर जमीन बैनामा करा लेने के आरोपी को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को मई 2023 में बंधक बना लिया था। चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित अपने घर गया और भाई के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की, मगर आरोपी फरार रहा। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी परमात्मा चौधरी निवासी बारीघाट थाना लालगंज को मंगलवार सुबह करीब 9:35 बजे उसके घर से पकड़कर न्यायालय भेजा गया।
इस संबंध में ठोकवा निवासी राम सजन निषाद ने केस दर्ज कराया था। तहरीर में लिखा था कि 18 मई को महादेवा से लालगंज पैदल जा रहा था। जनता इंटर कॉलेज के बारीघाट मुख्य रोड पर परमात्मा चौधरी आदि उसे पकड़कर परमात्मा चौधरी के घर जबरदस्ती ले गए। लात-घूसे से मारापीटा तथा जबरदस्ती शराब पिलाई और एक कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन परमात्मा चौधरी ने पुनः जबरदस्ती शराब पिलाई और निबंधन कार्यालय बस्ती ले जाकर बिना रुपये दिए अपनी पत्नी शान्ति देवी के नाम 12 लाख रुपये की जमीन रजिस्ट्री बैनामा करा ली।
इसके अगले दिन 20 मई को ग्राहक सेवा केंंद्र लालगंज लेजाकर एक लाख तीस हजार रुपये खाता खुलवाकर ट्रॉसफर किए। उसमें से भी परमात्मा चौधरी ने अलग-अलग कुल 67 हजार रुपये जबरदस्ती निकलवा लिए। वहां से किसी तरह भागकर भाई राम मिलन के पास शाम को पहुंचा तो भाई को पूरी बात बताई। इसके बाद केस दर्ज कराया गया था।