फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of embezzling Rs 8.30 lakh by getting the land registered.

Basti News: जमीन बैनामा कराकर 8.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 27 Mar 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 8.30 lakh by getting the land registered.
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र में जमीन लिखवाने के नाम पर 8.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहा हाल मुकाम मदनपुरा निवासी शांति देवी ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने धोखाधड़ी कर उनकी जमीन का बैनामा 8.30 लाख रुपये में अपने पक्ष में करा लिया।
विज्ञापन

लेकिन बैनामा की धनराशि उनके खाते में नहीं भेजी गई। रुपये न मिलने पर जब इस बारे में विपक्षियों से पूछा गया तो वह भड़क गए। पैसा देने के बजाय उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हर्रैया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सालिकराम निवासी राजाजोत थाना कप्तानगंज, गुरु प्रसाद चौधरी निवासी भरु, कप्तानगंज, चंद्रशेखर निवासी मटिहनिया, कप्तानगंज और आदित्य प्रताप सिंह निवासी मसहा, थाना दुबौलिया के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed