फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of embezzling Rs 3.65 lakh in the name of ANM job

Basti News: एएनएम की नौकरी के नाम पर 3.65 लाख रुपये लेकर हड़पने का आरोप

Thu, 26 Oct 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 3.65 lakh in the name of ANM job
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने नौकरी के नाम पर रुपये लेकर हड़प लेने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थाने के परसा जाफर निवासी शीला देवी पत्नी विनोद कुमार का आरोप है कि एएनएम की नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की गई। नौकरी की लालच में आकर 2.30 लाख रुपये नकद, आरोपी की नौकरानी कविता के बैंक खाते में 60 हजार रुपये व संदीप सिंह के खाते में 1.10 लाख रुपये जमा कराया। काम न होने पर रुपये वापस मांगने पर 45 हजार रुपये वापस कर दिया। मगर बाकी मांगने घर पर जाने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने ओमप्रकाश, बुद्धिमती, संदीप सिंह निवासी इस्माइलपुर थाना कलवारी हालमुकाम मीर कॉलोनी, साहपुर गीता वाटिका थाना साहपुर गोरखपुर और नौकरानी कविता के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed