{"_id":"e2855be766285d45fe2345262c8f0d6c","slug":"accused-of-demanding-rangdari-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भाजपा नेता रिंकू दुबे से ढाई लाख की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के
विज्ञापन
एक सदस्य को क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को पकड़ लिया। वह परशुरामपुर
बाजार में क्राइम ब्रांच के बिछाए जाल में फंस गया। पुलिस अधिकारी उससे
पूछताछ कर रहे हैं।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रिंकू दुबे के मोबाइल पर छह दिसंबर से लगातार ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी मांगने वाला अपने को जेल में बंद बदमाश बता रहा था। रिंकू ने एसपी को इसकी जानकारी दी।
एसपी ने क्राइम ब्रांच को मामला सौंप दिया। क्राइम ब्रांच के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। रिंकू के मोबाइल पर गुरुवार की रात में फिर फोन आया और रुपये लेकर बभनान बुलाया गया।
रिंकू ने इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच प्रभारी को दी। रिंकू के साथ क्राइम ब्रांच के दो सिपाही सादे कपड़ों में लगा दिए गए। उनको रिंकू से थोड़ी दूर पर रहने को कहा गया। जब रिंकू बभनान पहुंचे तो रंगदारी मांगने वाले बदमाश के साथी ने उन्हें परशुरामपुर बाजार में बुलाया।
दिन में 11:30 बजे वह परशुरामपुर पहुंचे। दोपहर 12 बजे के करीब फिर फोन आया तो रिंकू ने कहा कि वह ब्लॉक के पास है। इसी बीच आरोपी युवक पहुंच गया। क्राइम ब्रांच के सिपाहियों ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। पकड़ा गया बदमाश परशुरामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। वह हाल ही में बस्ती जेल से रिहा हुआ है।
क्राइम ब्रांच के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। रंगदारी मांगने में कौन-कौन शामिल है? इसका पता लगाया जा रहा है। भाजपा नेता रिंकू दुबे ने कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा विश्वास था कि रंगदारी मांगने वाले को पकड़ लेगी।