फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of absconding rape arrested from police station lockup

हथकड़ी समेत थाने के लॉकअप से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of absconding rape arrested from police station lockup
हथकड़ी समेत थाने के लॉकअप से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने दुबौलिया थाने के लॉकअप से हथकड़ी समेत भाग निकले दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। करीब साढ़े तीन साल से पुलिस को उसकी तलाश कर रही थी। संपत्ति की कुर्की के बाद उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

दुबौलिया थानाक्षेत्र के बंजरिया सूबी के रहने वाले शत्रुघ्न पर किशोरी के साथ दुष्कर्म, धमकी देने, पॉक्सो एक्ट व दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। 17 दिसंबर-2016 को दुबौलिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसी दिन पुलिस को चकमा देकर थाने की दीवार फांद कर वह हथकड़ी समेत भाग निकला था। कई थानों की फोर्स उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन सुराग नहीं लग सका था। मामले में न्यायालय से फरार शत्रुघ्न की संपत्ति की कुर्की होने के बाद उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। करीब साढ़े तीन साल से फरार चल रहे शत्रुघ्न को शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे एसटीएफ लखनऊ के एसआई सतेंद्र विक्रम सिंह, मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, दिलीप कुमार की टीम ने दुबौलिया-कटरिया संपर्क मार्ग पर शराब ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी हेमराज मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि एसटीएफ ने दुबौलिया पुलिस के सहयोग से इनामी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed