{"_id":"655912d7f0e17f6da602223d","slug":"accused-naib-tehsildar-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7188-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरोपी नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी न होने से पुलिस घिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरोपी नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी न होने से पुलिस घिरी
Sun, 19 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
महिला अधिकारी पर जानलेवा हमला और दुष्कर्म की कोशिश का मामला
पीड़िता ने एक्स पर लिखा, कलम बंद बयान के बाद गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई
कहा-आरोपी विभिन्न माध्यमों से कर रहा है मानसिक रूप से प्रताड़ित
एसपी ने कहा-मामले में जुटाया जा रहा साक्ष्य, इसके बाद होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला अधिकारी पर जानलेवा हमला और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। केस दर्ज करने के दूसरे दिन शनिवार को भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला अधिकारी ने कलम बंद बयान के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस को घेरा है। वहीं, एसपी मामले में साक्ष्य जुटाने की बात कह रहे हैं।
महिला अधिकारी ने शनिवार को सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि एफआईआर और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने बावजूद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जबकि आरोपी मुझे विभिन्न माध्यमों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
वहीं, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि मामले में अभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने कहा है कि विभागीय जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों से भी दिशानिर्देश मांगा गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि गोरखपुर की रहने वाली महिला अधिकारी ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल पर दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दिवाली की रात करीब एक बजे नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला उनके मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम रहने पर जान से मारने का प्रयास किया था।
पीड़िता के मुताबिक घटना की वजह से वह सदमे में आ गईं थीं। इस कारण तीन दिन तक घर से बाहर नहीं निकलीं, न ही किसी को कुछ बताया। 15 नवंबर को पिता मिलने आए तो उन्हें भी कुछ नहीं बताया। छुट्टी लेकर घर जाने के बाद परिवार के लोगों को आपबीती बताई। शुक्रवार को केस दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और न्यायालय में कलम बंद बयान भी कराया। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।