फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused arrested for fraud in the name of increasing credit card limit

Basti News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, दबोचा गया आरोपी

Fri, 27 Feb 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud in the name of increasing credit card limit
बस्ती। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम एक लाख, एक हजार 1,01,476 रुपये की ठगी करने का आरोपी को बृहस्पतिवार को साइबर व स्वॉट टीम ने दबोचा। आरोपी सूरज ठाकुर गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के डाड़ीखास का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की गई पूरी रकम बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

साइबर सेल के थानेदार कुलदीप मिश्रा ने बताया कि हर्रैया थाना क्षेत्र के निपनिया के रहने वाले विकास वर्मा ने साइबर थाने में 24 फरवरी को तहरीर देकर बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से 12 जून 2025 को एक लाख, एक हजार 476 रुपये कट गए। इसकी उसने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी।आठ माह बाद भी उसके रुपये वापस नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर व स्वॉट टीम को लगाया था। विवेचना के दौरान गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के डाड़ीखास निवासी सूरज ठाकुर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को उठाकर पूछताछ की तो जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed