फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accusation of misappropriating Rs 58,000 and hacking a mobile phone.

Basti News: 58 हजार रुपये हड़पने व मोबाइल हैक करने का आरोप

Sat, 26 Sep 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accusation of misappropriating Rs 58,000 and hacking a mobile phone.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी आशुतोष कुमार पांडेय के बैंक खाते से 58,602 रुपये निकालकर हड़पने व मोबाइल फोन हैक करके अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में आशुतोष ने बताया कि 31 अगस्त को शाम लगभग 5:30 बजे उनके मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। देखते ही देखते सात बार में खाते से रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बैंक के हेल्पलाइन पर सूचना देकर अपना खाता व एटीएम फ्रीज करवा दिया। बाद में स्थानीय पुलिस से शिकायत दर्ज कराई लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज हुई। इस बीच किसी ने उनके नंबर से व्हाट्सएप चलाना शुरू कर दिया। 19 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे जब उन्होंने उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप बनाया तो पता चला कि उनके नंबर से जुड़े सभी ग्रुपों पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजे जा रहे हैं। थाना प्रभारी नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed