{"_id":"6769a9f29f601591ea0bfce0","slug":"accusation-of-fake-signature-on-accountant-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129298-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लेखपाल पर फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लेखपाल पर फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप
Mon, 23 Dec 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणाें ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को विकास खंड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत मूडाडीहा के ग्रामीणों ने विक्रम गौतम, हरिकेश गौतम के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सभा मूडाडीहा में आवासीय पट्टा के आवंटन के लिए ग्राम प्रधान ने प्रस्ताव बनाकर कानूनगो को दिया था। इस पर हल्का लेखपाल ने पूर्व ग्राम प्रधान कुलदीप और मंजू का फर्जी हस्ताक्षर बनवा लिया।
यही नहीं लेखपाल ने ग्राम प्रधान का भी फर्जी महर और हस्ताक्षर बनवा लिया। ग्राम प्रधान महेश ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि लेखपाल ने उनका फर्जी हस्ताक्षर कराकर रिपोर्ट लगा दी।
ज्ञापन देने वालों में मूडाडीहा गांव के रमेश निषाद, राजकुमार, राजन, अमित कुमार, वृजेश कुमार, करन, रामकेवल, सुनीता, शेषराम, राजकुमार, बखेडू, इन्द्रावती, कैलाशपति, रामरति, गीता आदि शामिल रहीं।