फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accountant suspended for taking bribe for lease

Basti News: पट्टा के लिए रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Sun, 17 Nov 2024 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accountant suspended for taking bribe for lease
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। जमीन का पट्टा करने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में हर्रैया तहसील के लेखपाल रामानंद गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल रामानंद गुप्ता पर को 10 हजार रुपये रिश्वत देते पीड़ित ने वीडियो बनाकर एसडीएम को सौंप दिया था। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। इस पर एसडीएम हर्रैया ने लेखपाल को निलंबित करते हुए राजस्व निरीक्षक से संबद्ध कर दिया है।

केशवपुर ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि राज मणि चौधरी ने दो दिन पहले हल्का लेखपाल रामानंद गुप्ता के विरुद्ध निपानिया गांव के चार व्यक्तियों से सरकारी जमीन का पट्टा दिए जाने के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने का प्रार्थनापत्र एसडीएम को दिया था। इस पर तहसील प्रशासन जांच कराए जाने की बात कहते हुए रफादफा करने में लगा। इसके बाद गांव के दिलीप से 10 हजार रुपये लेखपाल के लेने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद तहसील प्रशासन गंभीर हो गया। इसके बाद तहसीलदार की रिपोर्ट पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। इससे पहले भी निलंबित लेखपाल पर कई गंभीर आरोप लगे थे, मगर हर बार अधिकारी उसका हल्का बदलकर उसे बचाते रहे। इस प्रकरण में भी आरोपी लेखपाल गांव वालों पर दो दिनों से रौब बनाता रहा कि मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, मगर अब लेखपाल निलंबित हुआ है, तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed