{"_id":"64f0ef7c93676f75150eabf8","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3604-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार दिन पहले नहर में मिले शव की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार दिन पहले नहर में मिले शव की हुई पहचान
Fri, 01 Sep 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
राम प्यारे की फाइल फोटो।
रुधौली। थाना क्षेत्र के आमा गांव के पास सरयू नहर में सोमवार को पानी के बहाव के साथ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव उतराता हुआ नग्न अवस्था में पाया गया था। उसकी शिनाख्त बलरामपुर के राम नगरिया निवासी राम प्यारे वर्मा के रूप में हुई। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर स्वजनों ने रुधौली थाने पर पहुंचकर जानकारी हासिल की और शव को पोस्टमार्टम कराकर घर ले गए।
मृतक के पुत्र पवन ने बताया कि उनके पिता रामप्यारे वर्मा रविवार दोपहर दवा लेने के लिए एक गमछा लपेटकर पैदल गांव के पास स्थित ब्रह्मवारी चौराहे पर गए थे। जो लौटने के दौरान ब्रह्मवारी व रामनगरिया गांव के बीच सरयू नहर की पुलिया पर आराम करने के लिए बैठ गए थे। जहां अचानक वह नहर में गिर गए। शाम तक वह घर नहीं लौटे, तो काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला।
बुधवार देर रात्रि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर रुधौली थाने पर पहुंचे। मृतक सब्जी बेचने का काम करता था, जिनके दो बेटे चार बेटियां हैं।