फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accidental death

Basti News: गोरखपुर से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, एक की मौत

Wed, 30 Aug 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
accidental death
हरैया (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर बड़हर खुर्द गांव के सामने मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रहे ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र निवासी आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस व निजी साधनों से घायलों को सीएचसी हरैया पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के बिलेरा मठिया गांव निवासी आठ लोग ऑटो से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर खुर्द गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना हर्रैया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हरैया पहुंचाया, जहां एक घायल छोटेलाल (55) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मृतक सहित सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

घायलों में लालचंद पुत्र स्वदेशी, भभूति पुत्र मुन्नीलाल, भगवती प्रसाद पुत्र राम अवध, मीना देवी पत्नी भगवती प्रसाद, प्रदुम्न पुत्र हरखू, कपिलदेव पुत्र हंसराज और राम सवारे पुत्र राम दवन शामिल हैं। सूचना के बाद परिवार के लोग भी गोरखपुर से पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed