{"_id":"64b6df8a9c91f601ba0bc3b4","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1514-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर शव को कब्जे में ले लिया।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सेमरियावां मार्ग पर हरियाली के सामने बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक पर सवार इसी थाने के बड़कुईया निवासी 18 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र विक्रम की ट्रक से कुचलने से मौत हो गई हैं। उसकी बाइक पर सवार दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हड़िया चौकी के सिपाहियों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
दूसरी घटना फोरलेन पर हड़िया फ्लाईओवर के पास हुई। जिसमें मुंडेरवा थाने के बटेला निवासी 22 वर्षीय भैया लाल पुत्र राजेंद्र बाइक लेकर डिवाइडर से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने उसे भी जिला अस्पताल भेजवाया। वहां डाक्टर ने हालत नाजुक बताया है।