{"_id":"620169054f368f11f805df83","slug":"accident-women-died-basti-news-gkp4262137193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
परशुरामपुर (बस्ती)। मड़रिया-छपिया मार्ग पर रोहदा गांव के पास सोमवार को पैदल जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परशुरामपुर क्षेत्र के नगरबेरा गांव निवासिनी अनीता (40) पत्नी चंद्रिका प्रसाद किसी काम से अपनी लड़की सुनीता के साथ पैदल ही नारायनपुर गांव जा रही थीं। मड़रिया-छपिया मार्ग पर रोहदा गांव के समीप पहुंची ही थीं कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। एसएचओ आलोक सोनी ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।