फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident in injured

Basti News: ट्रेलर से टकराकर अनियंत्रित हुई बस घर में घुसी, 37 यात्री घायल

Fri, 01 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
accident in injured
हर्रैया। फोरलेन पर हर्रैया कस्बे से सटे तेनुआ गांव के सामने बुधवार आधीरात के बाद बस्ती से अयोध्या की तरफ जाने वाली लेन में जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में रोडवेज बस से भिड़ गया। ट्रेलर की टक्कर से बस सड़क किनारे एक पक्के मकान में जाकर घुस गई। दुर्घटना में बस में यात्रा कर रहे 37 यात्री घायल हो गए, जिसमें पांच महिलाएं शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी को सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब सवा 12 बजे हाईवे पर तेनुआ गांव के सामने अयोध्या की तरफ जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर दूसरी लेन में पहुंच गया। उस समय बस्ती की तरफ जा रही अयोध्या डिपो की बस आ पहुंची, जिससे ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे बने संजय सोनी के पक्के मकान में जाकर भिड़ गई। जोरदार आवाज सुनकर घर में सो रहे सभी परिजन घबराकर जग गए। बाहर का मंजर देखकर सभी परेशान हो गए।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। रात में इतनी बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डाॅक्टर नंद लाल गुप्ता ने बताया कि स्टाफ कम होने के चलते सुबह करीब साढ़े तीन बजे तक घायलों का इलाज करने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में सुरेश पुत्र बड़कऊ सीतापुर, मिथलेश पुत्र अतुल शाही लखनऊ, संजय पुत्र संतरी सीतापुर, विद्यावती पत्नी दूधनाथ बेलीपार गोरखपुर, धर्मेंद्र पुत्र रामायण कुशीनगर, शिवम गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गोंडा, दीपू प्रजापति पुत्र गौरीशंकर कासगंज, सूरज पुत्र मेहीलाल गोंडा, संजू पत्नी लालू निषाद बेलीपार गोरखपुर, सविता पत्नी सरवन कुमार लखनऊ, शिवम निषाद पुत्र सुरेंद्र गोरखपुर, धनंजय पुत्र जय किशोर मोतिहारी बिहार, प्रमुख पुत्र निक्की बहराइच, गुंजा पत्नी सुरेश सीतापुर, मधु पत्नी प्रदुम्न यादव व बस का चालक पंकज पुत्र त्रियोगी को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें गुंजा, पंकज, धर्मेंद्र व विद्यावती की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

-------------
भाग्यशाली रहा संजय का परिवार
हर्रैया। तेनुआ में हुए हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आए मकान में सो रहे संजय सोनी के परिजन खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। जिस वक्त बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उनके घर में घुसी उस समय बरामदे के पीछे वाले हिस्से में उनकी मां राज कुमारी, पत्नी आशा देवी व दो बच्चों पुत्र कौशिक व बेटी कविता के साथ वह खुद भी सोए थे। गनीमत रही कि हादसे में मकान का अगला हिस्सा तो क्षतिग्रस्त हुआ मगर परिवार के लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed