{"_id":"64ac590ae9a7e29c15082804","slug":"accident-in-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1065-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन के किनारे खड़े ट्रेलर में टकराई डीसीएम, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन के किनारे खड़े ट्रेलर में टकराई डीसीएम, चालक गंभीर
Tue, 11 Jul 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के गड़हा गौतम के पास छतिग्रस्त डीसीएम ।
महराजगंज(बस्ती)। हरियाणा से बिहार जा रही डीसीएम फोरलेन पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गढ़हा गौतम गांव के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में जा टकराई। टक्कर के बाद डीसीएम के चालक व खलासी केबिन में फंस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को पुलिस की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरियाणा के करनाल जिले के गोरोडा थाने के गजसेना निवासी विजेंद्र कुमार (42) डीसीएम लेकर बिहार जा रहा था। साथ में करनाल जिले केहही स्टोनडी निवासी खलासी प्रदीप भी सवार था। उसने बताया कि नींद की झपकी आने के चलते गाड़ी सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर के बाद डीसीएम चालक व खलासी केबिन में फंस गए।
सूचना पर कप्तानगंज पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि चालक की हालत गंभीर है।