फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident in bus and jcb

गुरुग्राम से बिहार जा रही बस की जेसीबी से टक्कर

Tue, 10 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident in bus and jcb
कप्तानगंज के दुधौरा के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। संवाद - फोटो : BASTI
गुरुग्राम से बिहार जा रही बस की जेसीबी से टक्कर
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर दुधौरा गांव के पास हुआ हादसा, बाल-बाल बचे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। गुरुग्राम से बिहार जा रही बस जेसीबी से टकरा गई जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना पर एनएचएआई की टीम ने बस को किनारे कराया।

गुरुग्राम से यात्रियों को लेकर बस बिहार जा रही थी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। मंगलवार की तड़के जैसे ही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव के निकट बस पहुंची तभी आगे चल रही जेसीबी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बस जेसीबी में पीछे से जा टकराई। घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक इरसाद निवासी बिहार ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि बगल में सो रहा चालक घटना के बाद भाग निकला। घटना के बाद बस में सवार यात्री भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने बस को किनारे लगवाकर यात्रियों को दूसरी बस से बिहार के लिए रवाना किया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed