{"_id":"61d1bfba44254d1a121c6a1f","slug":"accident-in-basti-two-persons-died-in-separate-accidents-young-man-died-after-celebrating-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में दर्दनाक हादसा: अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की मौत, जन्मदिन मनाने के बाद युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में दर्दनाक हादसा: अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की मौत, जन्मदिन मनाने के बाद युवक की गई जान
Sun, 02 Jan 2022 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:37 PM IST
सार
बस्ती में दो अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जन्मदिन मनाने के बाद दोस्तों को छोड़ने गए युवक की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा जाने से मौत हो गई। उधर, एक व्यक्ति की ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती में शनिवार की रात दो अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। रात में जन्मदिन मनाने के बाद दोस्तों को छोड़ने गए युवक की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा जाने से मौत हो गई। इसी रात एक व्यक्ति की ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू गांव निवासी पवन कुमार राव (26) का शनिवार को जन्मदिन था। उनके पिता आशनारायण सिंह पश्चिम बंगाल में एक कोयला की खान में कार्य करते हैं। पवन ने अपने जन्मदिन पर कुछ दोस्तों को निमंत्रण दिया था। जन्मदिन मनाने के बाद दोस्तों को भोजन कराया। उसके बाद एक दोस्त को बाइक से रहसू बाजार में छोड़ने चला गया। वहां से घर वापस आते समय पवन की बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकराई गई, जिससे पवन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
सिर से अधिक खून बह रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह पवन के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, शनिवार की रात ही करीब 11 बजे दुदही रेलवे स्टेशन के पास गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 42 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। अंधेरा और कोहरा अधिक होने के चलते इस दुर्घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला। रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास शव देख स्टेशन मास्टर श्रीनिवास गुप्ता ने जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक मोबाइल मिला। वह व्यक्ति काले रंग का जैकेट पहना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।