{"_id":"5fe389df8ebc3e3b64146226","slug":"accident-basti-news-gkp3780752187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, कार डिवाइडर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, कार डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन
छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में कार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, कार डिवाइडर से टकराई
कार सवार जेई और उनके साथी बाल-बाल बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत(बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर विक्रमजोत कस्बे के पास ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में कार के साथ ही डिवाइडर पर लगे कई फाइबर रिफ्लेक्टर व संकेतक पोल भी टूट गए।
छावनी पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12 बजे के करीब हुआ। मसकनवा से गोरखपुर जा रही कार को एक ट्रक ने पीछे से चपेट में ले लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार को मनकापुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई बृजनंदन निवासी बेतियाहाता गोरखपुर चला रहे थे। हादसे में वे और उनके साथ बैठे मनकापुर निवासी बृज विलास बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद एनएचएआई सेफ्टी टीम ने आस-पास के लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को धक्का देकर हाइवे से हटवाया और आवागमन बहाल कराया। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक गोरखपुर आने वाले लेनपर आवागमन बाधित रहा यातायात प्रभावित रहा।