फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ABVP submitted a memorandum to the DM regarding the conservation of Kuano.

Basti News: कुआनो संरक्षण को लेकर अभाविप ने डीएम को साैंपा ज्ञापन

Mon, 13 Apr 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ABVP submitted a memorandum to the DM regarding the conservation of Kuano.
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को कुआनो संरक्षण अभियान के अंतर्गत जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से डीएम को ज्ञापन सौंपा। कुआनों नदी में बढ़ते प्रदूषण एवं जल अवरोध की गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में विशेष रूप से अमहट क्षेत्र में वर्षों पूर्व ध्वस्त हो चुके पुल के अवशेषों से उत्पन्न गंभीर समस्या को रेखांकित किया गया। बताया गया कि लगभग 6–7 वर्ष पूर्व गिरा यह पुल आज भी उसी स्थिति में नदी के भीतर पड़ा हुआ है, जिसके कारण नदी का प्राकृतिक प्रवाह लगातार बाधित हो रहा है। जल का ठहराव बढ़ने से नदी में गंदगी जमा हो रही है, जिससे जल की गुणवत्ता अत्यंत खराब हो चुकी है। इसके साथ ही दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जो स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। पुल के जंग लगे लोहे एवं मलबे के कारण जल प्रदूषण और अधिक बढ़ रहा है, जिससे जलजीवों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, गणेशपुर क्षेत्र स्थित पेपर मिल द्वारा समय-समय पर नदी में छोड़े जा रहे औद्योगिक अपशिष्ट को भी अत्यंत गंभीर समस्या के रूप में उठाया गया। बताया गया कि इस अपशिष्ट के कारण नदी का जल न केवल दूषित हो रहा है, बल्कि उसके रंग, गंध एवं गुणवत्ता में भी निरंतर गिरावट आ रही है।।
विज्ञापन

अभाविप ने प्रशासन से मांग की कि इन समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित विभागों द्वारा गहन जांच कराई जाए तथा शीघ्र प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे कुवानो नदी का संरक्षण हो सके और जनहित सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed