फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ABVP s Selfy with Sakora Compein Begin

अभाविप ने शुरू किया %सेल्फी विथ सकोरा% अभियान

Thu, 12 May 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
ABVP s Selfy with Sakora Compein Begin
अभाविप ने शुरू किया ‘सेल्फी विद सकोरा’ अभियान
विज्ञापन

बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करा रहा है। इसके लिए परिषद की ओर से ‘सेल्फी विद सकोरा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत परिषद कार्यकर्त्ता व अन्य सामाजिक चेतना से जुड़े लोग पक्षियों के लिए सकोरा में पानी व दाने का इंतजाम अपने घर की मुंडेर पर कर रहे हैं।

उमस भरी गर्मी में सभी बेहाल हैं। तपिश बढ़ने के कारण तमाम जलस्रोत सूख गए हैं। ऐसे में पक्षियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। विभाग संगठन मंत्री शिवानंद पांडेय ने बताया कि गर्मी में तमाम पक्षी पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। कई बार पानी न मिलने पर उन्हें जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसे में सभी को चाहिए कि पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करें। इसे प्रेरित करने के लिए ‘सेल्फी विद सकोरा’ अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत मिट्टी के छोटे पात्र में अपनी छत पर छांव में पानी और दाना रखकर सेल्फी लेनी है और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी है ताकि इससे अन्य लोग प्रेरणा लें और पक्षियों के दाना पानी का इंतजाम करें। बताया कि अभियान नौ अप्रैल से शुरू हुआ है। अब तक इसमें एक हजार से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed