{"_id":"58c82d494f1c1b1e6132a9ca","slug":"abir-gugal","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खूब उड़े अबीर-गुुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खूब उड़े अबीर-गुुलाल
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणदरवाजा चौराहे पर होली का हुरदंग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों का पर्व होली जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह हुरियारों ने टोली निकाली। सड़कों पर झूमते-नाचते गाते लोगों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाए। सुबह आठ बजे से शुरू रंगों का पर्व दोपहर तक होली खेलने के बाद शाम को एक दूसरे के घर पहुंच त्योहार गुझिया-गुलगुला खाकर एक दूसरे को गले लगाया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रही। शहर के गांधी नगर में दही हांडी सजाई, जिसे उतारने के लिए लोग चढ़े तो उन पर रंगों की बरसा हुई। आखिर एक टोली ने हांडी फोड़ कर जश्न को चार चांद लगा दिया। शहर के कंपनी बाग, सिविल लाइन्स, रौता चौराहा, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, स्टेशन रोड पांडेय बाजार, सुर्ती हट्टा सहित जिले के सभी गांवों व कस्बों में रंगो की खूब बारिश हुई।
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ गोपालपुर गांव, पकरी भीखी, थाना परिसर, सोनहा बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गांव के कृपा शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने होली गीत गाकर समां बांध दिया। इस अवसर विनोद कुमार श्रीवास्तव, राम मिलन यादव, हरी राम निषाद, अवधेश कुमार मिश्रा, जमुना पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, नरसिंह लाल श्रीवास्तव, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, शिव बहादुर लाल आदि शामिल रहे। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार फाग गीत जोगिरा गीत के साथ लोगों ने रंग अबीर गुलाल के साथ होली खेली। अजगैवा जंगल, घुरहूपुर, आमा, सुल्तानपुर, साडी हिच्छा, बभनगावा, तिनछवा, बसहवा, भदना, तिनहरी सहित विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने होली खेली। वहीं सुल्तानपुर गांव में एसएन तिवारी के घर फाग गीत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुभाष चन्द तिवारी रामदीन शुक्ल, शिवकुमार तिवारी, अनिल वर्मा, महेश यादव, ध्रुव कुमार, बुद्धिराम मौजूद रहे।