{"_id":"61cb4f7ce57ec942ed6513fa","slug":"aavaas-mein-mrt-mile-sahaayak-lekhaadhikaaree-basti-news-gkp421601975","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास में मृत मिले सहायक लेखाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास में मृत मिले सहायक लेखाधिकारी
विज्ञापन
सहायक लेखाधिकारी रमेश कुमार के आवास पर मृत्यु मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास में मृत मिले सहायक लेखाधिकारी
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कमरे से निकाला गया शव
बस्ती। अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन कार्यालय में तैनात सहायक लेखाधिकारी रमेश कुमार कचहरी परिसर स्थित सरकारी आवास में मंगलवार को मृत पाए गए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उनके कमरे के दरवाजे का शीशा तोड़ा गया। परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संयुक्त निदेशक पेंशन आत्मा प्रकाश बाजपेयी ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:30 बजे अनुसेवक सनाउल्लाह अंसारी को पेंशन संबंधित कुछ फाइल लेकर सहायक लेखाधिकारी के आवास पर भेजा गया। उसने लौटकर बताया कि सहायक लेखाधिकारी रमेश कुमार के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। मोबाइल पर फोन करने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खोल रहे हैं। संदेह होने पर इसकी सूचना एसडीएम सदर, मुख्य कोषाधिकारी, अपर निदेशक कोषागार और पुलिस को फोन कर बुलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जब कमरा खोला गया तो वह अपनी कुर्सी के बगल में गिरे मिले और कान में मोबाइल फोन की लीड लगी हुई मिली। शरीर भी शिथिल पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।