{"_id":"65dced7715a271f22c0d4138","slug":"aam-aadmi-party-in-paper-leak-case-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112028-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
Tue, 27 Feb 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन। संवाद
पुलिस भर्ती : एक माह के भीतर परीक्षा कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले मेंं डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को तीन सूत्री ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा और समीक्षा अधिकारी पेपर लीक की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में कराने, पेपर लीक के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा एक माह के भीतर कराने, भविष्य में कोई पेपर लीक न हो, इसे सुनिश्चित करने की मांग की है
ज्ञापन देने के बाद पार्टी के प्रदेश सचिव महेश राव ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के सपनों पर कुठाराघात है। इस मौके पर कुलदीप जायसवाल, चंद्रभान कन्नौजिया, राम सजन सूर्यवंशी, मिथलेश भारती, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।