{"_id":"5a073ed14f1c1bb6678bb100","slug":"aaganvadi-workers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया
basti
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विराोध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
आंगनबाड़ी कर्मी पिछले माह से मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हैं। कभी डीएम कार्यालय पर तो कभी बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर नियमित धरना-प्रदर्शन कर रही हैं।
कार्य बहिष्कार के चलते टीकाकरण, पल्स पोलियो, बाल पोषाहार वितरण सहित अन्य संचालित योजनाएं प्रभावित हैं। अवकाश के दिनों में भी धरना प्रदर्शन के बाद शनिवार को सरकार ध्यान खींचने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक साउॅघाट ब्लॉक पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। आंगनबाड़ी कर्मियों एवं सहायिकाओं ने ब्लॉक संरक्षक राजन सिंह की अगुवाई में अपनी मांगें दोहराईं। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ब्लॉक संरक्षक राजन सिंह ने कहा कि सरकार की चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाएं बाल विकास परियोजना आंगनबाड़ी कर्मियों के माध्यम से ही संचालित किया जाता है। इस मौके पर संजू, अनीता, प्रभावती, सुमन सिंह, उमा, सुशीला, पूनम त्रिपाठी, पुष्पा, मीरा, माया, मीना, शांति, सहित अन्य मौजूद रहीं। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की अपील पर धरना रत आंगनबाड़ी कर्मियों एवं सहायिकाओं का कहना है कि सपा सरकार ने भी पूरे पांच साल तक आश्वासन की घुट्टी पिलाई अब भाजपा की सरकार भी वही कार्य रही है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने बताया कि नौ नवंबर को कमेटी के अध्यक्ष कृषि आयुक्त से मानदेय बढ़ाने के संबंध में कोई वार्ता नहीं हुई। अभी आंदोलन चल रहा है और मांगें पूरी होने तक अनवरत चलता रहेगा। गौर में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशा सिंह, पूनम सिंह, रीता सिंह, दुबौलिया में चंद्र प्रभा यादव, अनीता सिंह, ऊषा चौधरी, हर्रैया में रानी सिंह, सुमन लता त्रिपाठी, सरिता देवी, परशुराम पुर में कोकिला मिश्रा, ओम कांति, विक्रमजोत में ऊषा शर्मा, कुसलावती, बहादुरपुर में विमला देवी, निर्मला देवी, कुदरहा में सरला चौधरी, यशोदा देवी, सदर में जिला मंत्री मिथिलेश पांडेय, शैलकुमारी, शहर में अनीता पांडेय, नीलम श्रीवास्तव, साऊंघाट में उर्मिला त्रिपाठी, संतोषी शुक्ला, मीरा चौधरी, आशा, राम नगर में सुनीता सिंह, सुमन मिश्रा, सल्टौवा में सरोज शुक्ला, नीलम शुक्ला, कप्तानगंज में इंद्रमती, रुधौली में कुसुम चौधरी, वंदना पांडेय, बनकटी में जवाहिर लाल श्रीवास्तव की अगुवाई में धरना दिया गया।