{"_id":"69ab2a9aaa907d1699058786","slug":"a-youth-was-kidnapped-and-beaten-up-and-an-fir-was-lodged-against-six-named-persons-basti-news-c-207-1-bst1006-154398-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवक को अगवा कर पीटा छह नामजद पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवक को अगवा कर पीटा छह नामजद पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर खुर्द युवक को अगवा कर पिटाई करने के बाद आरोपियों ने मरणासन्न अवस्था में उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए। इस मामले में युवक की पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को छह नामजद और चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। बड़हर खुर्द के राजेश्वर धर दूबे ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 19 अप्रैल 2025 को उनका बेटा योगेश धर दूबे सब्जी खरीदने हर्रैया बाजार जा रहा था। रास्ते में काले रंग की थार में सवार चार-पांच लोगों ने उसके बेटे को रोक लिया। तब तक एक अन्य गाड़ी में सवार पांच-छह लोग पहुंच गए। जबरदस्ती बेटे को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया।
पहले उसे मारापीटा। करीब डेढ़ घंटे बाद मरणासन्न अवस्था में उसे घर के बाहर फेंक कर चले गए। होश आने पर बेटे ने वारदात की जानकारी दी। इसके बाद मुकामी पुलिस को जानकारी दी गई। पीड़ित के पिता का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर कोर्ट की शरण में जाना पड़ा।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को मनीष त्रिपाठी उर्फ श्याम त्रिपाठी निवासी ग्राम रेवरादास थाना हर्रैया, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी उर्फ राम निवासी ग्राम रेवरादास थाना हर्रैया, श्रवण शुक्ला उर्फ पप्पू निवासी बेलाड़े शुक्ल थाना हर्रैया, सूरज मिश्रा निवासी मल्लूपुर थाना छावनी, गौतम सिंह निवासी जनपद गोंडा, अजीत पांडेय निवासी ग्राम परशुरामपुर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा चार अज्ञात लोगों का नाम भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है।