फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A youth was attacked with a knife in Babhaniyav Bujurg

Basti News: बभनियाव बुजुर्ग में युवक पर चाकू से हमला

Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a knife in Babhaniyav Bujurg
नगर बाजार (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र स्थित बभनियाव बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है, जबकि हमलावर अंधेरे में फरार हो गए। वारदात के बाद से गांव में दहशत है। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी विशाल (18) पुत्र छोटेलाल रात करीब 1:00 बजे नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर निकले। इसी दौरान घर के पीछे झाड़ियों में छिपे दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विशाल को पेट और माथे पर चोटें आई हैं। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन

युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया, और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घायल विशाल ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकले, तो उन्होंने झाड़ियों के पास दो संदिग्धों को छिपे देखा। वे परिजनों को सूचना देने जा ही रहे थे कि हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, प्राथमिक जांच की और मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, हमले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed