{"_id":"6a0a11f82d1d5fc86305a5e9","slug":"a-young-woman-climbed-a-tower-for-the-second-time-in-a-week-determined-to-marry-her-lover-basti-news-c-207-1-bst1006-158826-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रेमी से शादी की जिद में सप्ताह में दूसरी बार टाॅवर पर चढ़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रेमी से शादी की जिद में सप्ताह में दूसरी बार टाॅवर पर चढ़ी युवती
विज्ञापन
मूडाडीह गांव में टावर पर चढ़ी युवती-संवाद
रूधौली(बस्ती)। थाना रुधौली के हनुमानगंज चौकी क्षेत्र में स्थित मूडाडीह गांव में रविवार को सुबह ही एक युवती मोबाइल टाॅवर पर चढ़ी हुई देखी गई। थोड़ी ही देर में सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसी बीच प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
कुछ देर बाद युवती की पहचान रूधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती के रूप में हुई। जो संतकबीरनगर जनपद के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह की जिद में टाॅवर पर चढ़ गई थी।
युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर सीओ कुलदीप कुमार के साथ रुधौली तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, महिला पुलिस युवती को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे युवती के प्रेमी का पता निकालकर उसके गांव पहुंच गए और वहां से प्रेमी के पिता और उसके चाचा को अपने साथ ले आए। जहां उसे युवती को प्रेमी और उसके परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करवा कर उसे विवाह की तसल्ली दी गई तब जाकर युवती टाॅवर से नीचे उतरी। इस दौरान करीब चार घंटे तक युवती टाॅवर पर चढ़ी रही।