फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man who ran away after seeing a group of monkeys died after falling from the roof

Basti News: बंदरों का झुंड देखकर भागे युवक की छत से गिरकर मौत

Thu, 05 Jun 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 05 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A young man who ran away after seeing a group of monkeys died after falling from the roof
नगर बाजार(बस्ती)। थाना क्षेत्र के बिरऊपुर गांव में मंगलवार रात छत पर अचानक बंदरों के झुंड को देखकर भागते समय छत से गिरकर (42) वर्षीय अंबिका प्रसाद घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

गंभीर देख डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मगर, वहां ले जाते समय रास्ते में ही अंबिका प्रसाद यादव की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बिरऊपुर निवासी अंबिका प्रसाद यादव अपनी पत्नी लीलावती और दो बच्चे 13 वर्षीय बेटी आरजू व 17 वर्षीय बेटे अंकित यादव के साथ खाना खाकर छत पर सो रहे थे। अचानक छत पर बंदरों के शोर से उनकी नींद खुल गई। घबराहट में वह सीढ़ियों के बजाय रोड की ओर भागे। रेलिंग न होने के कारण नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अंबिका अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed