{"_id":"6a875a2b7e3777496c08a180","slug":"a-young-man-misbehaved-with-the-sdm-and-was-beaten-up-by-lawyers-and-a-mob-basti-news-c-207-1-bst1006-164691-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवक ने एसडीएम से की अभद्र व्यवहार, अधिवक्ताओं और भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवक ने एसडीएम से की अभद्र व्यवहार, अधिवक्ताओं और भीड़ ने पीटा
विज्ञापन
हर्रैया तहसील में युवक का एसडीएम से विवाद के बाद जुटी भीड़-संवाद
हर्रैया। तहसील में बृहस्पतिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब मुकदमों की सुनवाई कर रहे उप जिलाधिकारी से एक युवक ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे नाराज कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं और वादकारियों की भीड़ ने युवक और उसके साथ आए एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। दोनों किसी तरह भीड़ से निकलकर वहां से चले गए। युवक खुद को यू-ट्यूब पत्रकार बता रहा था और एक मामले में एसडीएम से बातचीत करने तहसील पहुंचा था।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा 11 बजे एसडीएम उमाकांत तिवारी तहसील स्थित अपने कक्ष में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक युवक खुद को यू-ट्यूब चैनल का पत्रकार बताते हुए उनके पास पहुंचा। उभाई गांव में रास्ते के विवाद में हुई कार्रवाई को लेकर वह एसडीएम से बातचीत करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद एसडीएम अपने कक्ष से निकलकर न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई करने चले गए। कुछ देर बाद युवक भी कोर्ट में पहुंच गया। आरोप है कि उसने सुनवाई कर रहे एसडीएम से कक्ष में हुई बहस को लेकर फिर विवाद शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
हंगामा बढ़ने पर एसडीएम के सुरक्षा कर्मी युवक को रोकने के लिए आगे बढ़े। इस पर युवक बरामदे में बैठ गया और आरोप लगाने लगा कि एसडीएम ने कक्ष में उसके साथ अभद्रता कर उसे बाहर निकाल दिया। युवक की ओर से लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता और वादकारी नाराज हो गए। आरोप है कि भीड़ ने युवक और उसके साथ आए व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाकर चले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
एसडीएम ने कहा, सुनवाई में हंगामा करने लगा युवक
एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि एक युवक खुद को पत्रकार बताते हुए एक मामले को लेकर बहस करने लगा था। उससे विवाद न करते हुए वह अपने कक्ष से निकलकर न्यायालय में सुनवाई करने चले गए। कुछ देर बाद युवक कोर्ट में पहुंच गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा करने लगा। मौजूद लोगों के रोकने पर वह हाथापाई पर उतर आया। बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया। एसडीएम ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।