फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man from Basti and a girl from Gonda died after falling from the train.

Basti News: बस्ती के युवक व गोंडा की युवती की ट्रेन से गिरकर मौत

Sat, 06 Jul 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
A young man from Basti and a girl from Gonda died after falling from the train.
अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध हालात में हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे बस्ती जिले के युवक का शव तो जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में गोंडा की युवती का शव पटरी के किनारे पाया गया। दोनों की मौत संदिग्ध दशा में ट्रेन से गिरकर हुई बताई जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-लखनऊ रेल खंड पर शफीपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। युवक के पास से मिले मोबाइल के माध्यम से उसकी पहचान बस्ती जिले के वाल्टरगंज क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी नबी रहम के पुत्र अब्दुल हकीम (30) के रूप में हुई। दोपहर में परिजन मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवक कुशीनगर एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा था। ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

वहीं जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में नई बस्ती के पास रेलवे पटरी के किनारे युवती का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। शुक्रवार की सुबह गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर अहिरनडीह निवासी विमलेश ने शव की शिनाख्त अपनी बहन किरन यादव (24) के रूप में की। पुलिस के अनुसार, विमलेश मुंबई में काम करता है। किरन को गंभीर बीमारी थी। तीन जून को वह परिवार के मस्तराम के साथ ट्रेन से मुंबई के लिए निकली थी, लेकिन ट्रेन में ही लापता हो गई। परिजन उसे खोज रहे थे। बाराबंकी में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे तो पहचान हो गई। जहांगीराबाद की एसएचओ गीता द्विवेदी ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवती की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed