फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man drowned while bathing in a pond on Holi.

Basti News: होली के दिन तालाब में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in a pond on Holi.
मृतक प्रदीप उर्फ करिया की फाइल फोटो।
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के कैतहां गांव में भी होली की खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गई। होली खेलने के बाद एक युवक तालाब में नहाने गया। इसी समय गहरे में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, इसके युवक का शव तालाब से बरामद किया गया।
विज्ञापन

कैतहां गांव निवासी प्रदीप उर्फ करिया गुप्ता (36) बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे होली खेलने के बाद गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गया। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब के आसपास खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम बुलवाया। इसके बाद तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने प्रदीप का शव तालाब से बरामद किया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार के बीच गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

गांव के चंद्रसेन गुप्ता के पांच बेटों में प्रदीप उर्फ करिया तीसरे नंबर का संतान था। उसके एक भाई की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। प्रदीप की पत्नी और पांच साल की बेटी भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने कहा कि कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed