{"_id":"6186be9859aef451202c4fc4","slug":"a-yongman-dead-body-found-in-pond-basti-news-gkp4154419198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में उतराता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में उतराता मिला युवक का शव
- लालगंज थानांतर्गत चिलवनिया बलुआ की घटना
- दो दिनों से था लापता, तालाब में डूबने की थी आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज क्षेत्र के चिलवनिया ग्राम सभा के बलुआ गांव के एक व्यक्ति का शव तालाब में उतराता मिला। वह घर से दो दिनों से लापता था। ग्रामीणों ने तालाब में डूबने की आशंका जताई और पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर शव तालाब में उतराता मिला। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलुआ निवासी सुदिन कुमार (25) पुत्र घनश्याम मेहनत-मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि गांव से राजा मैदान की तरफ जाने वाली सड़क के बगल में गहरा पोखरा है। सुदिन उसी रास्ते घर जा रहा था। पोखरे में उसके गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे, लेकिन काफी देर तक आसपास देखने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा। इधर सुदिन के काफी देर तक घर से लापता रहने पर सूचना स्थानीय थाने पर दी गई। ग्रामीणों ने उसके तालाब में डूबने की आशंका जाहिर की तो लालगंज पुलिस ने गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में जाल डलवाया और खोजबीन शुरू की। लेकिन तब भी सफलता नहीं मिली। शुक्रवार दोपहर उसका शव पोखरे में उतराता देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महसो चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।