{"_id":"68f00cb2bb069001190df2f7","slug":"a-worker-died-after-falling-while-installing-a-tin-shed-at-a-sugar-mill-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145939-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चीनी मिल में टिन शेड लगाने के दौरान गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चीनी मिल में टिन शेड लगाने के दौरान गिरने से मजदूर की मौत
Thu, 16 Oct 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल अठदमा में बुधवार शाम काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। रुधौली पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले के थाना शारदा क्षेत्र के बेलखुर्द गांव निवासी 29 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र रघुनाथ गौतम शुगर मिल में मजदूरी करते थे। बुधवार को वे गोदाम में टिन शेड बदल रहे थे। इसी दौरान उनका पैर पाइप पर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। सहकर्मी मजदूरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
शुगर मिल के एचआर हेड एनके शुक्ला ने बताया कि मजदूर गोदाम में खराब टिन शेड को बदल रहा था। हालांकि, उसने सेफ्टी बेल्ट लगाया था लेकिन झटके में वह टूट गया। परिवार को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद8