फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A woman was found unconscious and injured under the thatched roof in the colony, her throat was slit

Basti News: सड़क किनारे छप्पर से बने घर में महिला मिली अचेत, गला रेता हुआ था- मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

Tue, 30 Jul 2024 12:04 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बभनान
संवाद न्यूज एजेंसी, बभनान Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
A woman was found unconscious and injured under the thatched roof in the colony, her throat was slit
घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के बभनान अईला कला मार्ग पर स्थित बढ़नी गांव में सोमवार की रात छप्पर में सो रही महिला का गला रेतने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बढ़नी गांव निवासी राम अवध की 40 वर्षीय पत्नी गेंदा देवी अपने पति को भोजन देने के बाद घर के बाहर मडई में सोने चली गई। देर रात करीब 1 बजे पत्नी की चीख सुन पति कमरे से बाहर आया तो वहां का नजारा देख दंग रह गया।
विज्ञापन


उसकी पत्नी गेंदा देवी का गला किसी ने धारदार हथियार से कट दिया था। बताते हैं कि गेदा देवी का एक कमरे का मकान है उसके पति कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। पति ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डाक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है । घटना के समय घायल की बहन अपने ससुराल से नाराज होकर उसके घर पहुंची थी। और छत पर सोई थी।


चर्चा है कि घायल की बहन जब भी नाराज होती थी तो वह बढ़नी उसके घर आती थी, जिसके चलते महिला का बहनोई से आए दिन विवाद होता था। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed