{"_id":"618c054a4223c97faf46350c","slug":"a-woman-was-died-in-suspect-basti-news-gkp415900632","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
सोनहा थाने के मधवापुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ/वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग उसका शव लेकर घर पहुंचे, जहां से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मधवापुर गांव के मजदूरी करने वाले इंद्रजीत की पत्नी नीतू बुधवार सुबह घर में भोजन पका रही थी। उसकी सास तीन वर्षीय पोती खुशी को लेकर बाहर निकली थी। सास के अनुसार कुछ देर बाद जब वह घर के भीतर पहुंची तो देखा कि नीतू को उल्टियां हो रही हैं। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे निकट के सीएचसी पर ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए थे। मगर सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतका के मायके गरदहिया थाना डुमरियागंज सिद्धार्थनगर को सूचना दे दी गई है।