फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A woman riding a bicycle was injured after being hit by an unknown vehicle.

Basti News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल से जा रही महिला घायल

Sat, 01 Nov 2025 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
A woman riding a bicycle was injured after being hit by an unknown vehicle.
हर्रैया। हाइवे पर दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़- संवाद
हर्रेया। हाईवे पर आमा पांडेय गांव के सामने शुक्रवार की देर सायं साइकिल से घर जा रही महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। अयोध्या की तरफ जाने वाली लेन में सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी फूलचंद की पत्नी श्याम कला (48) तेनुआ गांव में हाईवे के किनारे एक दुकान पर धागा व सूत का कार्य करती थी। शुक्रवार सायं करीब पौने छः बजे वह कार्य समाप्त करने के बाद साइकिल से घर जा रही थी। अयोध्या जाने वाली लेन में बस्ती की तरफ से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगने से आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख बस्ती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉक्टर विपिन ने बताया कि हेड इंजरी के चलते हालत नाजुक होने पर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed