फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A wall of Mini Secretariat in Maypur merged into Saryu

Basti News: मईपुर में मिनी सचिवालय की एक दीवार सरयू में विलीन

Wed, 28 Aug 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
A wall of Mini Secretariat in Maypur merged into Saryu
गायघाट क्षेत्र के मई बड़कापुरवा में मिनी सचिवालय के मुहाने पर पहुंची सरयू नदी। 
घर-बार छोड़ शरणार्थी बनने को मजबूर हो रहे ग्रामीण, दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव बैराड़ी एहतमाली के मईपुर और महुआपार कला के मदरहवा गांव में सरयू नदी का कटान थमा नहीं रहा है। जलस्तर घटने के बावजूद रुक-रुक कर कटान जारी है। सोमवार की रात में मईपुर बड़कापुरवा लिंक मार्ग के दक्षिण स्थित मिनी सचिवालय की एक दीवार कटान के चलते नदी की धारा में विलीन हो गई। यह दृश्य देखने के बाद अन्य लोग भी घर-बार छोड़ गृहस्थी का सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं।

मईपुर के बड़कापुरवा में कटान करते हुए नदी मिनी सचिवालय भवन को अपने आगोश में ले लिया। तेजी के साथ यहां कटान होते देख ग्रामीण दहशत में हैं। गांव के रहने वाले राम अवध और पुष्पा देवी ने मकान खाली कर घर गृहस्थी का सामान लेकर तटबंध के उत्तर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। वहीं पूर्व में राम भवन पासवान, मनीष पासवान, भोला पासवान का मकान सरयू नदी में विलीन हो चुका है। इनके परिवार बेघर होकर शरणार्थी बने हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र पासवान, जोगेंद्र पासवान, गंगाराम राम, भोले पासवान, मनोज, प्रेमचंद मुकेश, राधेश्याम, आसाराम आदि लोगों ने कटान की डर से पक्के मकान को जेसीबी से तोड़वाकर मलबा तटबंध के उत्तर पहुंचा दिया है। बाढ़ खंड की ओर से कटान को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed